Thursday 31/ 07/ 2025 

Bharat Najariya
Hello testingराज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगुवाई में श्री हेमकुंट साहिब यात्रा के लिए जाने वाले प्रथम जत्थे को रवाना किया।Uttrakhand News:बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले सभी निजी, व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश होगा महंगाUttrakhand News:बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले सभी निजी, व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश होगा महंगापूर्व पार्षद ने‌ लगाई जानमाल की सुरक्षा की गुहार, पुलिस के रवैए से हैं नाराजहल्द्वानी में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निकलेगी तिरंगा यात्राएक्सक्लूसिव खबर: लोनिवि इंजीनियर की सेवा पुस्तिका हुई गायब, अधिकारियों व कर्मचारियों से मंगाए दो मुट्ठी चावल, देवता करेंगे न्यायगवर्नमेंट पेंशनर्स का शिष्टमंडल हल्द्वानी विधायक से मिला, समस्याओं के समाधान की मांग उठाईAlmora News :विकास भवन सभागार में मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का किया गया आयोजन,अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा ने की बैठकAlmora News:जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने चितई गोलू मंदिर का किया भ्रमण।मंदिर के सुदृढ़ीकरण को लेकर हुआ विचार विमर्श।

हंटर हाउस पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ वन्यजीव संरक्षण के लिए भी महत्वपूर्ण–जिलाधिकारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने जिला मुख्यालय पौड़ी के निकट नवनिर्मित हंटर हाउस का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यटन,वन,शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ प्रसिद्ध शिकारी जॉय ह्यूकिल को शामिल करते हुए एक विशेष समिति का गठन किया है। यह समिति हंटर हाउस को एक माह के भीतर आम जनता के लिए खोलने की दिशा में कार्य करेगी। हंटर हाउस का मुख्य उद्देश्य लोगों में तेंदुए के व्यवहार के प्रति जागरूकता करना और मानव-तेंदुआ संघर्ष को कम करना है। इस केंद्र में तेंदुए के बारे में विस्तृत जानकारी,उनके रहन-सहन और उनके संरक्षण के उपायों के बारे में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को तेंदुओं के साथ सुरक्षित रहने के तरीके भी सिखाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि हंटर हाउस पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ वन्यजीव संरक्षण के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम है। कहा कि यह केंद्र लोगों को तेंदुओं के प्रति संवेदनशील बनाएगा और उनके संरक्षण में सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि हंटर हाउस के माध्यम से लोगों को तेंदुओं के बारे में सही जानकारी देने के साथ ही उनके प्रति डर को कम करेंगे। यह केंद्र मानव-तेंदुआ संघर्ष को कम करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग गजेंद्र सिंह,पर्यटन विभाग से रितेश नेगी उपस्थित थे।