मजदूर संघ मसूरी ने एसडीएम को नायब तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन देकर मांग की है कि मसूरी सहकारी श्रमिक समिति के चुनाव करवाने की मांग की है। मजदूर संघ मसूरी अध्यक्ष रणजीत चौहान ने कहा कि मसूरी सहकारी श्रमिक समिति के लंबे समय से चुनाव न होने से समिति के क्रियाकलाप ठप पडे हैं, जबकि नियम के अनुसार हर तीन वर्ष बाद चुनाव करवाये जाने चाहिए, परंतु पांच वर्ष होने के बाद भी समिति के चुनाव नहीं हुए। जिससे श्रमिकों के हित एवं संस्था के सदस्यों के विभिन्न प्रकार के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जब कि समिति के सदस्य लगातार पदाधिकारियों से चुनाव कराने को कह रहे हैं लेकिन चुनाव न होने से श्रमिक सदस्यों में आक्रोश है। मजदूर संघ ने एसडीएम से मांग की है इस मौके पर
मजदूर संघ ने एसडीएम को ज्ञापन देकर सहकारी श्रमिक समिति के चुनाव कराने की मांग की
