Wednesday 15/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
मसूरी में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआतरू ‘छोटी चिंगारी से बड़ा खतरा’, फायर सर्विस ने शहर को किया सतर्क मसूरी, 14 अप्रैल पर्यटन नगरी मसूरी में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के तहत फायर सर्विस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को आग से बचाव के प्रति सतर्क किया। “सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और जागरूक समाज मिलकर रोकें आग” थीम के साथ यह अभियान 14 अप्रैल से शुरू हुआ।अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के मौके पर फायर अधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में फायर स्टेशन से मालिंगा चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान लोगों को बताया गया कि छोटी सी आग भी समय पर काबू न पाने पर बड़ा हादसा बन सकती है।फायर टीम ने आमजन को समझाया कि आग लगने के शुरुआती मिनट सबसे अहम होते हैं मौके पर मौजूद दो लोग मिलकर तुरंत आग बुझाने का प्रयास करें। पानी, रेत या कंबल का इस्तेमाल करें, बिना देर किए 112 नंबर पर सूचना दें। अग्निशमन विभाग ने संस्थानों के लिए भी जरूरी गाइडलाइन जारी की स्कूलों के लिए पुराने बिजली तार और खराब स्विच तुरंत बदलें आपातकालीन निकास द्वार हमेशा खाली रखें व अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के पास ज्वलनशील पदार्थ न रखें स्टाफ को फायर एक्सटिंग्यूशर चलाने की ट्रेनिंग दें। मरीजों को सुरक्षित निकालने की विशेष व्यवस्था रखें।फायर सर्विस ने लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में बरती जाने वाली सावधानियों पर भी जोर दिया जिसमें खाना बनाने के बाद गैस रेगुलेटर बंद करें। एक सॉकेट में ज्यादा उपकरण न लगाएंआग लगने पर झुककर बाहर निकलें, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, कपड़ों में आग लगने पर “स्टॉप, ड्रॉप एंड रोल” अपनाएं, माचिस-लाइटर बच्चों की पहुंच से दूर रखें।कार्यक्रम की शुरुआत में मुंबई अग्निकांड में शहीद हुए 67 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इसी घटना के बाद से पूरे देश में यह सप्ताह मनाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। अग्निशमन अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने कहा कि आग से बचाव सिर्फ फायर सर्विस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सतर्कता से ही बड़े हादसों को रोका जा सकता है।संघर्ष की मशाल,जनसेवा की मिसाल-स्व.रणजीत सिंह भण्डारी पुन्नी को उमड़े जनसैलाब ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलिबैसाखी पर सेवा का संकल्प,अंबेडकर जयंती पर स्वच्छता का संदेश-अलकनंदा तट से उठी जागरूकता की मिसालशाश्वत धाम लक्ष्मोली में गूंजेगा सनातन का शंखनाद-जेष्ठ माह में भव्य भागवत कथा,सैकड़ों विद्वानों का होगा आध्यात्मिक समागमपुरानी पेंशन बहाली को लेकर देहरादून में गरजे कर्मचारी-प्रधानमंत्री के दौरे के बीच एनओपीआरयूएफ का जोरदार प्रदर्शनअंबेडकर जयंती पर सेवा का संकल्प-श्रीनगर बेस चिकित्सालय में रक्तदान शिविर,एमबीबीएस छात्रों ने दिखाई मानवता की मिसालसमानता और संविधान के शिल्पकार को नमन-पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती,संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया माल्यार्पणमहापौर विकास शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकातशहीद भगत सिंह की कांस्य प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

केदारनाथ विस में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए होंगे ठोस प्रयास: आशाजगदंबा नौटियाल।


रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विस उप चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने गणेश नगर एवं परकंडी क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर जनसंपर्क कर वोट की अपील की। उन्होंने कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने रखते हुए सरकार के विकास कार्यों के पक्ष में मतदान की अपील की।
केदारनाथ विस उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने धारतोंदला, जहंगी, पिल्लू, अजयपुर, ओरिंग, ठान, धरसाल, ध्रुव नगर, परकंडी, भींगी, तनकिला, चौंडा, गर्वाली, पलद्वाड़ी, नहरा-कुनालिया और त्यूंग गांव में जनसंर्पक किया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ विस की सभी ग्राम पंचायतों की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे। कहा कि केदारनाथ के चौलाई के प्रसाद को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही यात्राकाल में महिला समूहों के उत्पादों को बाजार मिले, इसके लिए प्रत्येक बाजार, पड़ाव और धाम में स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्थानीय उत्पादों के साथ ही नगदी फसलों के उत्पादन पर भी जोर दिया जाएगा। साथ ही स्थानीय जलवायु के हिसाब से यहां फल व सब्जी उत्पादन के लिए भी कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी ग्रामीण स्तर पर महिलाओं को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों से फसलों को नुकसान कम से कम हो, इसके लिए भी ग्रामीण स्तर पर धरातली कार्य किए जाएंगे। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही सामाजिक स्तर पर भी आगे लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विस के सभी महिला मंगल दलों का पंजीकरण कर उन्हें सरकार की योजनाओं से जोड़ा जाएगा। जनसंपर्क अभियान में लैंसीडाउन के विधायक दलीप सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, डा. कुलदीप नेगी आजाद, जिला पंचायत सदस्य रीना बिष्ट, प्रवासी गणेश बिष्ट, मातबर सिंह राणा, मदन सिंह चौहान, छात्र नेता संतोष त्रिवेदी, निवास चमोला, दिपांशु विद्यार्थी, सोहित, सचिन नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद सेमवाल,सोनू बिष्ट , राजेन्द्र सिंह रावत, शक्ति सिंह रावत,विनोद रावत, कर्मवीर बत्र्वाल, अंजू नौटियाल सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।