Friday 01/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।

खटीमा, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चौकी प्रभारी पंकज मेहर एस आई चंचल सिंह एवं कांस्टेबल दीपक कुमार को शॉल भेट कर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया,

विदित है कि कुछ दिन पूर्व एक 12 साल की छोटी बच्ची राधा राना निवासी वार्ड नंबर 14 हनुमान मंदिर के सामने खटीमा से लापता हो गई थी पुलिस प्रशासन की सक्रियता से सर्विलांस की मदद से बालिका को खटीमा चौकी के स्टाफ द्वारा तत्परता दिखाते हुए मुंबई से बरामद किया गया आज बालिका की बरामदगी पर सराहनीय कार्य के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा खटीमा चौकी स्टाफ को सम्मानित किया गया, इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सतीश गोयल नगर मंडल महामंत्री मनोज वाधवा भाजपा महिला नेत्री नीलू गुप्ता वरिष्ठ व्यापारी अनिल गुप्ता रितेश टंडन मस्जिद कमेटी के प्रशासक कामिल खान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरभजन सिंह खिंडा विजय गुप्ता मोनिश अंसारी मनीष राणा अजय यादव राजेश बाटला हाफिज रहमान युवा भाजपा नेता मुन्ना अड़ती पुष्पा सक्सेना मनोज शाही जगजीत सिंह मल्ली आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे, बरामद बालिका के पिता बाबूराम राणा एवं माता अंजू राना ने भी पुलिस का आभार प्रकट किया, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सराहना की, भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री मनोज वाधवा एवं मस्जिद कमेटी के प्रशासक कामिल खान ने मांग की की खटीमा बॉर्डर क्षेत्र है एवं यूपी की सीमा से लगता है खटीमा कोतवाली में एक सर्विलांस यूनिट का भी गठन किया जाना चाहिए, ताकि सर्विलांस के माध्यम से विभिन्न प्रकार की घटनाओं पर रोकथाम लगाई जा सके भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर खटीमा कोतवाली के आधुनिकरण एवं सर्विलांस यूनिट स्थापित करने का आग्रह किया जाएगा,