Thursday 12/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
नियमितीकरण की मांग को लेकर महापौर और नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापननगर निगम की गौशाला के लिए 84 लाख की अतिरिक्त राशि स्वीकृतएनएसएस स्वयंसेवियों ने निकाली पर्यावरण संरक्षण व एड्स जागरूकता रैली, युवाओं को बताया समाज की जिम्मेदारी।ग्रीष्मकालीन धान नष्ट करने के विरोध में किसानों का उग्र प्रदर्शन, सितारगंज तहसील में दिया धरना सितारगंज। प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन धान की फसल नष्ट किए जाने के विरोध में क्षेत्र के किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में किसानों ने सितारगंज तहसील परिसर में एकत्र होकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया और सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।धरने का नेतृत्व पूर्व पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे और कांग्रेस नेता नवतेज पाल सिंह ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसानों की मेहनत से तैयार की गई ग्रीष्मकालीन धान की फसल को नष्ट कर प्रशासन ने किसानों की आजीविका पर सीधा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए या किसानों की बात सुने इस प्रकार की कार्रवाई करना पूरी तरह अन्यायपूर्ण है।धरने को संबोधित करते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे ने कहा कि किसान पहले ही बढ़ती लागत, मौसम की मार और बाजार की अनिश्चितता से जूझ रहा है। ऐसे समय में प्रशासन द्वारा फसल को नष्ट करना किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों को हुए नुकसान की भरपाई और समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।कांग्रेस नेता नवतेज पाल सिंह ने कहा कि सरकार को किसानों के हितों की रक्षा करनी चाहिए, लेकिन इसके विपरीत किसानों की फसल ही उजाड़ दी जा रही है। उन्होंने मांग की कि जिन किसानों की फसल नष्ट की गई है, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए और भविष्य में ऐसी कार्रवाई से पहले किसानों के साथ संवाद स्थापित किया जाए।धरने के दौरान किसानों ने तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए ग्रीष्मकालीन धान को नष्ट करने की कार्रवाई पर रोक लगाने तथा किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की। प्रदर्शन में क्षेत्र के कई किसान नेता और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।एलपीजी की कमी से होटल-रेस्टोरेंट पर संकट, पेट्रोलियम दानों (कच्चा माल) के दाम बढ़ने से रोजमर्रा की चीजें भी हो सकती हैं महंगी :– संजय जुनेजाअवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को भगवानपुर पुलिस में गिरफ्तार कियानैनीताल महिला आयोग आपके द्वार के तहत जनसुनवाई कार्यक्रम हुआ आयोजित । सरोवर नगरी नैनीताल राज्य अतिथि गृह सभागार में महिला आयोग आपके द्वार के तहत जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो ने कहा राज्य सरकार और महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।उत्तराखंड राज्य आंदोलन से जुड़े रामपुर तिराहा कांड मामले सुनवाई हुई जिसमें निर्णय सुरक्षित रख दिया है। सरोवर नगरी नैनीताल केउत्तराखंड हाईकोर्ट में उत्तराखंड राज्य आंदोलन से जुड़े बहुचर्चित रामपुर तिराहा कांड मामले में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई।सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की एकलपीठ ने मामले में अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया है।महिला दिवस पर खटीमा में मिलेट मेले की धूम, लेकिन मुख्य अतिथि महिला ब्लॉक प्रमुख ही रहीं नदारद !

रूद्रपुर, 29 नवंबर, 2024/सू.वि.- मण्डलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की तृतीय अवस्थापना बैठक डॉ0एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।

बैठक में प्राधिकरण के कुल 6469.17 लाख के 30 विभिन्न अवस्थापना विकास कार्यो पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
बैठक में सचिव प्राधिकरण पंकज उपाध्याय ने अगले 6 माह के प्रस्तावित कार्यो का विवरण प्रस्तुत किया। रूद्रपुर में एनएच-87 के अटरिया मोड़ से डीडी चौक तक सड़क के बाई ओर चौड़ीकरण का कार्य, किच्छा व खटीमा में बस अड्डे निर्माण के अतिरिक्त कार्य हेतु, कलेक्ट्रेट परिसर कल्याणपुर उत्तरायणी मंडी आवास परिसर के सामने रिंग पार्क निर्माण, खटीमा में शौचालय निर्माण, रूद्रपुर के विभिन्न मार्गो के चौड़ीकरण, रोड साईड पार्किंग, ड्रेनेज प्लान आदि कार्यो के डिजाईन व डीपीआर तैयार करने, रूद्रपुर शहर के सौन्दर्यकरण हेतु के दृष्टिगत पौधारोपण आदि कार्यो हेतु, कल्याणपुर रूद्रपुर में प्रशासनिक परिसर क्षेत्र में 1.5 किमी. पैडस्ट्रियन/पाथवे व स्ट्रीट लाईट, कलेक्टेªट परिसर में पार्किगं निर्माण कार्य, 46वीं वाहिनी पीएसी के खेल मैदान में 2 ओपन जिम बनाये जाने आदि कार्यो की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्राधिकरण के अध्यक्ष दीपक रावत द्वारा प्रदान की गयी। उन्होने नगर आयुक्त नगर निगम रूद्रपुर को गांधी पार्क में तथा नगर आयुक्त काशीपुर को काशीपुर में एक ओपन जिम बनाने हेतु प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होने शहर में वाहन पार्किगं हेतु छोटे-छोटे स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिये।
श्री रावत ने प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माण के विरूद्ध की गयी कार्यवाही की जानकारी ली साथ ही एकल सामाधान योजना-2024, शमन मानचित्र तथा ऑनलाईन मानचित्र स्वीकृति प्रणाली की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।
बैठक में जिलाधिकारी उदयराज सिंह, वीसी जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल, विवेक राय, अधिशासी अभियंता सिंचाई पीसी पाण्डे, लोनिवि ओपी सिंह, ग्रामीण निर्माण विभाग अमित भारतीय आदि मौजूद थे।


जिला सूचना कार्यालय, ऊधम सिंह नगर।