Sunday 31/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बिगवाड़ा मंडी मे विधायक शिव अरोरा के हस्तक्षेप के बाद 150 फल- सब्जी थोक विक्रेता व्यापारी की बची रोज रोटी20 वर्ष से मंडी मे कर रहें व्यापार!अब पूर्व की भाति यथास्थिति रहेगी जारीराज्य स्तरीय वोविनाम चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया सम्मानित6 वीं रुद्रपुर ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने कियाआज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 134 वां प्रसारण किया गया। देशभर में अलग-अलग स्थानों पर करोड़ों लोगों ने पीएम मोदी की मन की बात को सुना और उससे प्रेरणा ली।नैनीताल।कालाढूंगी आबादी वाले क्षेत्र में नही खुलने देंगे शराब की दुकान।उत्तराखंड के पहाड़ों पर ट्रैफिक अटैक,मसूरी में भीषण जाम रेंगते रहे वाहननिहाल नदी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ ध्रुवसरोवर नगरी में जमकर हो रही ओलावृष्टि। जन जीवन अस्त व्यस्त।रुद्रपुर को मिली पशु शव दाह गृह की सौगात, 1.45 करोड़ की योजना स्वीकृतगंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणामः डीएम

राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरखाल-पाबो में सामुदायिक सहभागिता के तहत “सपनों की उड़ान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

श्रीनगर गढ़वाल।  इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के सपनों को आकार देने और उन्हें प्रेरणा प्रदान करना था। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया,जिसमें छात्रों,अभिभावकों और शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। वक्ताओं ने छात्रों को उनके लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया और शिक्षा के महत्व पर बल दिया। विद्यालय की प्रधानाध्यापक नंदा रावत ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों को आत्मविश्वास प्रदान करते हैं और उनके भविष्य निर्माण में सहायक होते हैं। कार्यक्रम में छात्रों ने नृत्य,नाटक और कला प्रदर्शन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के पूर्व छात्र सुमित द्वारा बच्चों एवं अभिभावकों को पीरूल से टोकरी बनाना सिखाया गया जिसे सभी दर्शकों द्वारा सराहा गया। साथ ही महिला प्रेरक समूह द्वारा कौशल विकास हेतु बच्चों को स्थानीय घास की सहायता से रस्सी एवं झाडू बनाने की कला से अवगत करवाया गया। कार्यक्रम का समापन डॉ.अतुल बमराडा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन और छात्रों को प्रोत्साहन पुरस्कार देकर किया गया। इस आयोजन को सभी अभिभावकों ने सराहा और इसे सफल बनाने में विद्यालय समुदाय का सराहनीय योगदान रहा।