कारगिल शहीद कुलदीप सिंह राजकीय इंटर कॉलेज खण्डाह के छात्र-छात्राओं ने आरबी इंटरप्राइजेज में बैकरी उत्पादित वस्तुओं का अवलोकन किया
गढ़वाल। छात्र छात्राओं में विद्यार्थी जीवन में ही उद्यमी मानसिकता का विकास हो इस प्रयोजन हेतु कारगिल शहीद कुलदीप सिंह राजकीय इंटर कॉलेज खण्डाह के कक्षा 10 वीं के छात्र-छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद किमोठी के मार्गदर्शन और निर्देश पर आरबी इंटरप्राइजेज खण्डाह का भ्रमण किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भी व्यावसायिक शिक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देती है,इस हेतु कौशलम् कार्यक्रम को पाठयचर्या का हिस्सा बनाया गया है। इस भ्रमण में बच्चों ने आर बी इंटरप्राइजेज के मालिक अरविंद बिष्ट व रमेश रावत के माध्यम से वहां उत्पादित वस्तुओं का अवलोकन किया,जिसमें बैकरी में उत्पादित बिस्कुट,केक,क्रीमरोल,आदि व मिनरल वाटर प्रोजेक्ट को करीब से देखा और उससे जुडी़ जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। अरविंद बिष्ट व रमेश रावत द्वारा बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें अभिप्रेरित भी किया गया। भ्रमण दल का नेतृत्व व मार्गदर्शन शिक्षक महेश गिरि व राजवीर बिष्ट द्वारा किया गया। इस पूरे भ्रमण में बच्चों ने खूब आनन्द लिया और व्यवसाय से जुड़ी चुनौतियों से भी रूबरू हुए,और स्वयं 21 वीं सदी के लिए तैयार होने का संकल्प लिया,क्योंकि अब शिक्षा व समय का उद्देश्य केवल संज्ञानात्मक समझ न होकर अपने कौशल का विकास कर स्वयं के लिए रोजगार सृजन करना भी है।
