Friday 01/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।

पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने अक्षय तृतीया अवसर पर एक दर्जन से भी अधिक विवाह समारोह में पहुंचकर दिया वर वधू को आशीर्वाद

उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की बरिष्ठ उपाध्यक्ष और ६६ विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने मंगलवार और बुधवार अक्षत तिथि के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित एक दर्जन से भी अधिक विवाह समारोह में प्रतिभाग कर वर बधू को शुभ आशीर्वाद प्रदान कर उनके सुखी दंपत्य जीवन की मंगलमय कामना की, इधर श्रीमती शर्मा आज़ाद नगर निवासी जगदीश प्रसाद के पुत्र के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित प्रीतिभोज कार्यक्रम में पहुंची, बाद में श्रीमती शर्मा, गिल रिज़ॉट में शक्ति विहार कॉलोनी निवासी मुक्तेश्वर यादव के पुत्र के विवाह समारोह में पहुंची, और नव दंपति को शुभ आशीर्वाद प्रदान किया, इसके बाद श्रीमती शर्मा आर्क होटल में विवेकानंद मिश्रा विद्रोही की पोती और कांग्रेस नेता एडवोकेट नागेश त्रिपाठी के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुई, इस के बाद श्रीमती शर्मा, आर्क होटल में गंगापुर के पूर्व प्रधान बबलू की पुत्री के विवाह में शामिल हुई, यहाँ के बाद श्रीमती शर्मा आर्क होटल निमंत्रण पहुंची, जहां उन्होंने एडवोकेट कमल चिलाना की बहिन के विवाह समारोह में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, इधर श्रीमती शर्मा, नारायण कॉलोनी ट्रांजिट कैंप निवासी श्याम लाल गंगवार की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने श्री द्वारिका जी गार्डन जनपथ रोड फुलसुंगा, पहुंची, जहाँ उन्होंने वर वधु को शुभ आशीर्वाद प्रदान किया।