मसूरी वरिष्ठ नागरिक संगठन द्वारा मसूरी कैमल बैक रोड स्थित वरिष्ठ नागरिक संगठन के कार्यालय के सभागार में मेडिकल चेकअप कैंप का विवेकानंद मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के तत्वाधान में आयोजित किया गया। कैंप में आंखों के विशेषज्ञ डॉक्टर दिशा सेठी, दांत चिकित्सक डॉक्टर दीपाली उपाध्याय डॉक्टर काजल डुंगरियाल और मेडिकल टीम द्वारा मरीजों की जांच की गई व निशुल्क दवाई वितरण भी किया गया। शिविर में कुल 82 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में मरीजों की आंखों की रोशनी की जांच, मोतियाबिंद की प्रारंभिक पहचान, चश्मे के लिए दृष्टि परीक्षण, दांतों की सफाई, कैविटी की जांच, मसूड़ों की स्थिति और ओरल हाइजीन पर परामर्श दिया गया। कई मरीजों को आगे के इलाज के लिए देहरदून अस्पताल में बुलाया गय। महासचिव नरेंद्र साहनी ने बताया कि स्थानीय लोगों की भारी भागीदारी यह दर्शाती है कि इस तरह के चिकित्सा शिविरों की क्षेत्र में बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने आगे भी ऐसे शिविर आयोजित करने का आश्वासन दिया। स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना की और आयोजकों को धन्यवाद दिया। कई लोगों ने कहा कि सीमित संसाधनों के चलते वे नियमित जांच नहीं करवा पाते, ऐसे में यह शिविर उनके लिए बहुत मददगार रहा। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष एएस खुल्लर महासचिव नरेंद्र साहनी रमेश गोयल श्रीमती हर्षिता बोहरा जीएस मनचंदा जीके गुप्ता केडी नौटियाल आदि मौजूद थे।
मसूरी में आंखों और दांतों को जेकर आयोजित हुआ निशुल्क चिकित्सा शिविर, 82 मरीजों ने उठाया लाभ
