श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर नगर निगम को मेयर आरती भण्डारी ने नगर निगम श्रीनगर सभागार में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर विकास कार्य अवरुद्ध करवाने का आरोप लगाया है। प्रेस वार्ता में नगर निगम श्रीनगर की मेयर आरती भण्डारी ने कहा कि मुझे कुछ लोग श्रीनगर के विकास कार्य करवाने में व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कहा है कि श्रीनगर नगर निगम की बोर्ड बैठक थी जिसमें बजट पर चर्चा और बजट पास होना था,लेकिन बैठक में नगर आयुक्त नहीं पहुंची,मेयर का कहना है कि मेरे द्वारा नगर आयुक्त को कॉल भी किया गया लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाया। मेयर आरती भण्डारी का कहना है कि वह श्रीनगर के विकास के लिए तत्पर है,कहा जब से मैने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया तब से ही मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले मेरा नामांकन पत्र रद्द करने के लिए तमाम कोशिश की गई। मेयर का कहना है कि यह कार्य किसी की शह पर हो रहा है। निगम के हर कार्य पर व्यवधान पैदा किया जा रहा है,जो कि उनकी महिला विरोधी सोच उजागर करता है। मेयर आरती भण्डारी का कहना कि शहर में स्वच्छता,शहर में अतिक्रमण,गौवंशों को गौशाला पहुंचना जैसे तमाम विकास कार्यों को करने का कार्य कर रही हूं। नगर आयुक्त का इस प्रकार का काम विकास विरोधी है,आज बिना बताए बोर्ड बैठक में ना आना यही दर्शाता है। उन्होंने कहा कि किसकी शह पर पर यह हो रहा है,यह सबको पता है,वह अपने चहेतों की हार बर्दाश्त नहीं कर पा रहे है,तो आप अपने चहेते कैंडिडेट को ही मेयर बना दें,मेरा आपसे निवेदन है ताकि विकास कार्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव ना पड़े। मेयर आरती भण्डारी ने कहा कि एक महिला को इस प्रकार प्रताड़ित करना शोभा नहीं देता,कहा इससे वह बहुत दुःखी हैं।
राजनीतिक हस्तक्षेप से विकास कार्य हो रहे अवरुद्ध–आरती भण्डारी
