Tuesday 25/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
महापौर ने पर्यावरण मित्रों को वितरित किए रेनकोटकहा- स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं पर्यावरण मित्रविश्व बंधुत्व रक्तदान महाभियान में श्रीनगर से मानवता का संदेशपाबों में रक्षाबंधन पर बहनों का स्नेह-डॉ.धन सिंह रावत ने लिया आशीर्वाद,महिला मोर्चा ने बांधी राखीप्रकृति से समरसता का संकल्प,630 स्थानों पर गूंजा हरित संदेश-संत निरंकारी मिशन लगाएगा 10 लाख पौधेग्राम समितियों के गठन से मजबूत होगा एकल अभियान-स्वाभिमान पर्व की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वानजनता मिलन में 50 शिकायतों पर डीएम की त्वरित कार्रवाई-समयबद्ध समाधान से मजबूत हो रहा जनविश्वासजेएनवी पौखाल में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर विज्ञान और नवाचार की गूंज,अंतरिक्ष प्रश्नोत्तरी में नीलगिरी सदन अव्वलसंस्कारों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ रहा समलौण आंदोलन-कल्याबीर मंदिर के शिलान्यास पर विधायक विनोद कंडारी ने रोपा बेलपत्रपाबों में 3.24 करोड़ की लागत से तुंगडुंडा-भैंसवाड़ा मोटर मार्ग का लोकार्पणदेहरादून,परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महादेव जी का सामूहिक महा रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

बाल संरक्षण,साइबर सुरक्षा व नशा उन्मूलन के लिए प्रभावी पहल–डीएम

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने बच्चों की सुरक्षा,साइबर अपराधों से बचाव और नशा उन्मूलन जैसे संवेदनशील विषयों पर जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से डायट पौड़ी द्वारा संपादित तीन पुस्तकों पॉक्सो,साइबर सुरक्षा और ड्रग्स जागरूकता का विमोचन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि समाज के सबसे कोमल और संवेदनशील वर्ग बच्चों की सुरक्षा केवल विधिक उपायों से नहीं,बल्कि शिक्षा और जागरूकता के समन्वित प्रयासों से ही सुनिश्चित की जा सकती है। जिलाधिकारी ने कहा कि डायट पौड़ी द्वारा संपादित पुस्तकें बाल-संरक्षण के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम हैं,बल्कि सामाजिक चेतना को भी नई दिशा देंगीं। उन्होंने इन पुस्तकों की विषय वस्तु की सराहना करते हुए कहा कि इनमें सरल भाषा,चित्रात्मक प्रस्तुति व व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से बच्चों,शिक्षकों व अभिभावकों के लिए उपयोगी जानकारी प्रस्तुत की गयी है। उन्होंने विशेष रूप से डायट की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कार्य शिक्षण संस्थानों के सामाजिक उत्तरदायित्व का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। डायट के प्राचार्य स्वराज सिंह तोमर ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन पर बच्चों की सुरक्षा,साइबर अपराधों से बचाव और नशा उन्मूलन पर तीन पुस्तकें संपादित की गयी हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही यह पुस्तकें पाठ्यक्रम में शामिल की जायेंगी। बताया कि पॉक्सो पुस्तक में 15 अध्याय,साइबर सुरक्षा में 14 अध्याय व ड्रग्स जागरूकता पुस्तक में भी 14 अध्याय शामिल किये गये हैं। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी नागेन्द्र बर्तवाल,जिला प्रोबेशन अधिकारी अरविंद कुमार व डायट के शिक्षक विमल प्रकाश ममगांई व भारत भूषण परमार उपस्थित थे।