Sunday 31/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बिगवाड़ा मंडी मे विधायक शिव अरोरा के हस्तक्षेप के बाद 150 फल- सब्जी थोक विक्रेता व्यापारी की बची रोज रोटी20 वर्ष से मंडी मे कर रहें व्यापार!अब पूर्व की भाति यथास्थिति रहेगी जारीराज्य स्तरीय वोविनाम चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया सम्मानित6 वीं रुद्रपुर ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने कियाआज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 134 वां प्रसारण किया गया। देशभर में अलग-अलग स्थानों पर करोड़ों लोगों ने पीएम मोदी की मन की बात को सुना और उससे प्रेरणा ली।नैनीताल।कालाढूंगी आबादी वाले क्षेत्र में नही खुलने देंगे शराब की दुकान।उत्तराखंड के पहाड़ों पर ट्रैफिक अटैक,मसूरी में भीषण जाम रेंगते रहे वाहननिहाल नदी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ ध्रुवसरोवर नगरी में जमकर हो रही ओलावृष्टि। जन जीवन अस्त व्यस्त।रुद्रपुर को मिली पशु शव दाह गृह की सौगात, 1.45 करोड़ की योजना स्वीकृतगंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणामः डीएम

11 मई को दिव्यांगों व आम जनता के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर

देहरादून ,प्रथम श्वास फाउंडेशन, दून सिटीजंस कौन्सिल, व श्री पृथ्वी नाथ महादेव मंदिर सेवा दल की संयुक्त बैठक आज मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई जिसमें तृतीय दिव्यांग सेवा महाकुंभ के आयोजन को लेकर तैयारी पर चर्चा की गई यह आयोजन 10,11,12 मई को दून इंटरनेशनल स्कूल डालनवाला देहरादून में किया जा रहा है l य़ह शिविर 10 मई को सुबह 10.00 बजे शुरू होगा l हमारे अभी तक लगभग 978 पंजीकरण हो चुके हैं l पंजीकरण जारी है l
पंजीकरण के लिये निम्न नम्बर पर सम्पर्क करें
7534840064 अनामिका जिंदल, 9897904633 तृप्ति मित्तल, 7055201525 प्रदीप गर्ग,
संजय गर्ग– 9412973492
इस शिविर में क्रत्रिम हाथ व पैर मौके पर लगाए जाएंगे, जो बच्चे सुन नहीं सकते और पांच साल से छोटे हैं उनका कोक्लियर इंप्लांट, मोतियाबिन्द का ऑपरेशन निशुल्क होगा, 60 साल से ऊपर बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य संबंधी उपकरणों का वितरण, व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, कानों की मशीन, इत्यादि का वितरण उपलब्धता रहने तक होगा l

दिव्यांगों के वह आम जनता के लिए भी उपरोक्त शिविर का आयोजन होगा जिसमें सभी रोगों के विशेषज्ञ सिनर्जी हॉस्पिटल से व अन्य डॉक्टर होंगे l शिविर में विकलांगों के आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, विकलांगता सर्टिफिकेट , यूडीआईडी कार्ड ,रेल्वे पास भी बनाए जाएंगे 3 दिन के शिविर में सभी के लिए खाने की व्यवस्था भी की जाएगी जो लोग बाहर से आ रहे हैं उसके रहने वह खाने का इंतजाम भी संस्था द्वारा ही कराया जाएगा जानकारी देते हुए प्रथम श्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष अनामिका जिंदल ने बताया कि संस्था इससे पूर्व भी वे दो शिविर करवा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पैरालंपियन खिलाड़ियों के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमें प्रदेश भर से लगभग 40 से 50 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। जिस से उनका उत्साहवर्धन होगा l
इस शिविर में सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाओं का लाभ हमारे दिव्यांगजन उठा सकेंगे lALMCO, NIVH, DDRC, VRC,समाज कल्याण, सभी शिविर में होंगे l
दिव्यांगों को रोजगार देने के लिए बाहर से कंपनियां आ रही हैं, जो उनकी योग्यता अनुसार उनको रोजगार उपलब्ध कराएगी l हमारी देहरादून की कंपनियां भी होंगी जो उन्हें रोजगार उपलब्ध कराएगी l
शिविर के विषय सहयोगी
डॉ डीएस मान अनामिका जिंदल ,संजय गर्ग शिविर संयोजक,
जोगिंदर पुंडीर ,सुनील अग्रवाल ,प्रदीप गर्ग ,संजय मित्तल ,डॉ मुकुल शर्मा , डॉक्टर शैलेंद्र कौशिक, गणेश बाबू ,भक्ति कपूर ,मंजू हरनाल नवीन सिंघल , उषा नगर ,शशि सिंगल, विनीत गुप्ता मंजू , के एम अग्रवाल ,तृप्ति मित्तल, नवीन गुप्ता ,कान्हा गर्ग ,मोना कॉल, प्रिया गुलाटी, रविंद्र रस्तोगी,रानी भोला, सुमन , सुभाष जोशी जी आदि लोग मौजूद रहे।