Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग

उत्तराखंड एसटीएफ (ANTF) की बड़ी कार्यवाही- ज्वाइंट ऑपरेशन में हाथी दांत तस्कर के अन्तर्राज्यीय गिरोह को किया बेनकाब।



🔶  उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र से हाथी दाँत के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार।।
🔶   वाइल्ड लाइफ के क्षेत्र में एसटीएफ (ANTF) उत्तराखण्ड तथा वन रेंज खटीमा तथा फारेस्ट सुरक्षा दल की संयुक्त कार्यवाही में 02 अदद हाथी दांत के साथ अन्तर्राष्टीय वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार ।।

       देश में वन्य जीव अंगो की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों की अवैध गतिविधियों की रोकथाम व धरपकड़ हेतु पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ द्वारा एसटीएफ को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे जिसके अनुक्रम में एसएसपी एसटीएफ श्री नवनीत भुल्लर द्वारा अपनी टीमों को निर्देशित किया गया था|  इसी क्रम में सीओ एसटीएफ श्री आर0बी0चमोला एवं प्रभारी निरीक्षक STF (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में उत्तराखण्ड एसटीएफ (ANTF) व वन रेंज खटीमा तथा फारेस्ट सुरक्षा दल की संयुक्त टीम द्वारा एक ज्वांइट ऑप्रेशन में आज खटीमा क्षेत्र से 01 अन्तर्राज्यीय वनजीव तस्करों को गिरफ्तार कर उसने कब्जे से 02 अदद हाथी दांत बरामद किये गये। गिरफ्तार तस्कर लम्बे समय से वन्यजीव अंगो की तस्करी में लिप्त था।
        एसएसपी एसटीएफ श्री नवनीत भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा आज  जनपद उधम सिंह नगर के वन्यजीव तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गयी है। जिसमें 01 शातिर वन्यजीव तस्करों को 02 हाथी दाँत के साथ गिरफ्तार किया गया है। तस्कर का लम्बे समय से उत्तराखण्ड-उ0प्र0 सीमावर्ती जनपदों तथा नेपाल में वन्यजीव अंगो की तस्करी करने का इनपुट एसटीएफ को मिल रहा था, जिस पर हमारी एसटीएफ की एक टीम को गोपनीय रुप से इसपर कार्यवाही हेतु लगाया गया था, आज इन तस्करों का भारी मात्रा में वनजीव अंगो के साथ खटीमा छेत्र में लोकेशन मिलने पर टीम द्वारा तुरन्त फारेस्ट रेंज टीम  से सम्पर्क कर उन्हें साथ लेकर खटीमा छेत्र में कार्यवाही कर रेड की गयी जिसमें टीम द्वारा 01 वन्यजीव तस्कर को 02 हाथी दांत के साथ गिरफ्तार किया गया। इस हाथी का शिकार कब कहाँ किस जंगल में किस तरह किया गया, इस संबंध में जानकारी की जा रही है । हाथी जिसे वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में रखा गया है इसका शिकार करना एक गम्भीर अपराध है, पकड़े गये तस्करों के विरुद्ध खटीमा छेत्र में वन्यजीव अधि0 (वाइल्ड लाइफ एक्ट) के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
   
     एसएसपी एसटीएफ ने जनता से अपील की है कि वह वन्यजीवों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरूद्व कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखण्ड (0135-2656202) से सम्पर्क करें। उत्तराखंड एसटीएफ आगे भी  वन्यजीव तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करती रहेगी, ताकि सीधे-साधे व बेजुबान जानवरों के शिकार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों का विवरणः-
उत्तम सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी नागवनाथ थाना खटीमा जिला उधम सिंह नगर उम्र 32 साल

बरामदगी का विवरण-
   02 हाथी दांत  जिनकी लंबाई  व मध्य  गोलाई क्रमशः
15cm x 11cm व  10.5 cm x 10cm  व एक मोटर साइकिल नंबर UK 06 Y 8347

गिरफ्तार करने वाली टीमः—-
उत्तराखण्ड एसटीएफ टीम-

  1. निरीक्षक पावन स्वरुप
  2. उ0नि0 विपिन जोशी
  3. उ0 नि0 विनोद जोशी
  4. मु0 आ0 मनमोहन सिंह
  5. मु0आ0 महेन्द्र कुमार
  6. मु0 आ0 किशोर गिरी
  7. आरक्षी इसरार
  8. आरक्षी वीरेंद्र चौहान
  9. आरक्षी जीतेन्द्र कुमार
  10. आरक्षी मोहित

फारेस्ट टीम

  1. रेंजर नविन रैखवाल
  2. धन सिंह अधिकारी
    3.  दिनेश चंद्र पंत
  3. निर्मल रावत
  4. . भूपाल सिंह जीना