Sunday 28/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का कुशलक्षेम जानते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशीबीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कीमाननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को खटीमा में हेलीपैड व कैम्प कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीस्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन-उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानितसुशासन की कसौटी पर विकास योजनाओं की समीक्षा-सचिव दीपक कुमार ने तय किया विकास का रोडमैपश्रीनगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बनेगा ऐतिहासिक,तैयारियां अंतिम चरण मेंसंस्कारों से जुड़ता पर्यावरण,समलौण आंदोलन बना जनजागरण की मिसालनशा मुक्त समाज और बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प-पाबों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजनपौड़ी जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतनिशानेबाजी के पुरोधा जसपाल राणा को मसूरी में श्रद्धांजलि
राज्य

एक बार फिर गर्माया उमेश-चैम्पियन विवाद,विधायक उमेश ने लगाए आरोप

आज फिर एक बार उमेश- चैंपियन विवाद में एक नया मोड उस समय आ गया जब कुआंहेडा से रुड़की आते समय सोलानी नदी के पुल से लंढौरा तक फॉर्च्यूनर व स्कॉर्पियो गाड़ियों ने उनके काफिले को ओवरटेक कर टक्कर मारने की कोशिश की जिसमें उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई लेकिन कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। विधायक उमेश कुमार ने अपने कार्यालय पर इस घटना के बारे में बताते हुए कहा कि एक ओर देश युद्ध जैसे हालात से जूझ रहा है वहीं ऐसे मानसिकता के लोग अपनी घटिया हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि यह गाड़ियां पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह के काफिले की थी जिन्होंने उनकी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने यह भी बताया कि वह कोतवाली में तहरीर देने जा रहे है और मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके काफिले पर हमला करने वाली गाड़ियों में पूर्व विधायक भी मौजूद थे। अब इस मामले ने फिर तूल पकड़ना शुरू कर दिया। वहीं इस मामले मे जब पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन का पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने फ़ोन नही उठाया। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि उमेश चैंपियन के बीच पहले से विवाद चला आ रहा है। वहीं आज गाड़ी ओवरटेकिंग को लेकर विवाद हुआ है जिसके एक पक्ष ने आरोप लगाया है कि गाड़ी में पत्थर मारकर शीशा तोड़ा गया है वहीं दूसरे पक्ष ने गाड़ी की ओवरटेकिंग को लेकर विवाद हुआ है। उन्होंने कहा कि दोनों घटनाक्रमो में पुलिस जाँच कर रही है। तहरीर आने पर तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Check Also
Close