Monday 27/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
डीएवी पब्लिक स्कूल, विज्ञान विहार, देहरादून में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गयाहरेला का संदेश,समलौण का संकल्प-पौधारोपण से प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहलकारगिल के रणबांकुरों को श्रद्धांजलि,रक्तदान से मानवता की सेवा-श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का जज्बानई दिल्ली में गूंजेगी पत्रकारों की आवाज,27-28 जुलाई को राष्ट्रीय महासम्मेलन में तय होगी भारतीय पत्रकारिता की नई दिशालखपति दीदी योजना से बदली पहाड़ की तकदीर-33 हजार से अधिक महिलाएं बनीं आत्मनिर्भरता की नई पहचानमुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना-पौड़ी में 28 जुलाई से शुरू होंगे चयन ट्रायल,खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ानमेरी योजना बनेगी जन-जन तक विकास की दस्तक-हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचेगी सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारीटीएमयू के प्राकृतिक फेस पैक पेटेंट सेआएगा महिलाओं की सुंदरता में निखारचीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम

मंगलौर कोतवाली पुलिस ने अपनी मां पर तलवार से हमला करने वाले बेटे को किया गिरफ्तार,तलवार बरामद

मंगलौर कोतवाली पुलिस ने मां पर हमला करने वाले बेटे को गिरफ्तार किया है।जिसके पास से पुलिस को हमले में प्रयुक्त तलवार भी बरामद हुई है। आरोपी संजीवन नई बस्ती तांसीपुर का निवासी है जो अपनी मां पर हमला करके फरार था आज तीन दिन बाद संजीवन को पुलिस ने तांसीपुर के सुनसान स्थान से गिरफ्तार किया है।फिलहाल पुलिस ने संजीवन को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
दरअसल तीन दिन पूर्व तांसीपुर गांव निवासी संजीवन का अपनी मां सन्तलेश पत्नी लोकेश के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था विवाद इतना बढ़ा कि संजीवन ने आनन फानन में घर में रखी तलवार से अपनी मां की गर्दन पर जानलेवा हमला कर दिया था जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई थी चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे।मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया था।जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया था।पुलिस तभी से आरोपी की तलाश में जगह जगह दबिश दे रही थी आज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया है।