Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग

पाटीसैंण बाजार बनेगा स्वच्छता का मॉडल–मुख्य विकास अधिकारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने शुक्रवार को पाटीसैंण में व्यापार सभा के साथ बैठक कर व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। बैठक में व्यापार सभा के पदाधिकारियों ने बाजार क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं सामने रखीं,जिनमें सुलभ शौचालय,स्ट्रीट लाइट,पेयजल टैंक निर्माण,पाठीसैंण में पुल निर्माण सहित अन्य समस्याएं शामिल थीं। सीडीओ ने कहा कि पाटीसैंण बाज़ार को स्वच्छता के क्षेत्र में एक मॉडल बाज़ार के रूप में विकसित किया जाएगा,जिससे अन्य ग्रामीण बाजारों को भी इससे प्रेरणा मिल सके। उन्होंने दुकानदारों को कहा कि वे अपनी दुकानों में सूखे और गीले कूड़े के लिए अलग-अलग डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखें और ग्राहकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन की ओर से बाजार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा और आमजन के सहयोग से ही स्वच्छता अभियान को सफल बनाया जा सकेगा। इस दौरान उन्होंने व्यापार सभा को भरोसा दिलाया कि बाजार क्षेत्र की समस्याओं को जल्द पूर्ण किया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रशासक नीरज पांथरी,खंड विकास अधिकारी नरेश चंद्र सुयाल,एडीपीआरओ प्रदीप सुंदरियाल,ग्राम प्रशासक सुधीर कोहली व देवेश सुंदरियाल,व्यापार सभा से मन्नी असवाल,टैक्सी यूनियन से नंदन सिंह असवाल सहित अन्य उपस्थित थे।