Saturday 02/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने एक बार फिर अपनी मानवता का परिचय

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने एक बार फिर अपनी मानवता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की जान बचाई। विधायक उमेश कुमार अपने रुड़की कार्यालय आ रहे थे, तभी रास्ते में सोलानी नदी से थोड़ा आगे झबरेड़ी खुर्द निवासी अंकित पुत्र मांगा की एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया विधायक उमेश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एम्बुलेंस और पुलिस विभाग को सूचित किया। उन्होंने घायल अंकित को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसे समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। विधायक उमेश कुमार की इस तत्परता और संवेदनशीलता की स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की है। उन्होंने कहा कि विधायक ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे न केवल एक जन प्रतिनिधि हैं, बल्कि एक सच्चे इंसान भी हैं, जो हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा के मुद्दे को उजागर किया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। विधायक उमेश कुमार का यह मानवीय कार्य समाज के लिए एक प्रेरणा है और यह दर्शाता है कि जनप्रतिनिधियों को हमेशा लोगों की सेवा में तत्पर रहना चाहिए।