Saturday 30/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
मुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसानकोसी नदी किनारे बस्ती में आबकारी विभाग की छापेमारी,खिलाड़ियों को मिली खेल किट व मल्टीविटामिन सहायतापाकिस्तान से संदिग्ध करोड़ों के लेन-देन मामले में हरिद्वार से युवती गिरफ्तार, हवाला नेटवर्क की जांच तेजखड़कपुर में कांग्रेस एससी विभाग की बैठक आयोजित, जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य का हुआ भव्य स्वागतNH-74 के जाफरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, क्लीनिक से घर लौट रहे डॉक्टर की मौतझूला क्षेत्र में गंगा में डूबे 2 लोग, एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी लगभग 1:50 बजे दोपहर थाना लक्ष्मण झूलाभद्रकाली तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़ के पास ट्रक-डंपर दुर्घटना, 2 की मौत।कर्तव्य अकेडमी का सेना कोअनमोल तोहफा, आधा दर्जनयुवा अग्निवीर के लिए चयनित21वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन, एपी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार खटीमा पहुंचे ।


मुख्यमंत्री के लोहिया हेड हेलीपैड पहुंचने पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुष्प देकर माननीय मुख्यमंत्री का स्वागत किया। माननीय मुख्यमंत्री ने हेलीपेड व लोहिया हेड कैम्प कार्यालय में जनता से मुलाकात की व उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। माननीय मुख्यमंत्री ने वनबसा जाते समय सनिया नाला वनबसा का निरीक्षण किया ,जनता ने बताया कि सनिया नाले में बड़े मगरमच्छ होने से क्षेत्रवासियों को खतरा बना रहता है,जिस पर माननीय मुख्यमंत्री ने मौक पर वन विभाग के अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, आई जी रिद्धिम अग्रवाल,जिला जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एडीएम पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी खटीमा रविन्द्र बिष्ट, सी ओ आर डी मठपाल सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।