Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग

कार्यारतभारतीय शासन एवं राजनीति पुस्तक का हुआ विमोचन

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में कार्यारत प्रोफेसर एम.एम.सेमवाल,डॉ.मनीष मिश्रा एवं डॉ.निभा राठी द्वारा संपादित पुस्तक भारतीय शासन एवं राजनीति का विमोचन भारतीय राजनीति विज्ञान परिषद् एवं राजनीति विज्ञान विभाग और पंडित दीन दयाल उपाध्याय शोध पीठ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में मेरठ विश्वविद्यालय में संपन्न हुआ। भारतीय शासन और राजनीति की गहन जानकारी राजनीति विज्ञान के विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है। विद्यार्थियों को भारतीय शासन की आधारभूत जानकारी होना तो आवश्यक है ही,साथ ही राजनीतिक चर्चाओं में जागरूक नागरिक भागीदारी भी आवश्यक है। भारतीय शासन एवं राजनीति की यह पुस्तक भारतीय राजनीति के सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक पक्ष को स्पष्ट करने का एक प्रयास है। भारतीय राजनीति के विविध आयामों को प्रचलित पाठ्यक्रम के अनुरूप पुस्तक समाहित करती है। यह नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्य के दृष्टिगत तैयार की गई है। यह पुस्तक देश के सभी विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम के आधार पर लिखी गई है। वरिष्ठ प्रोफेसर के अनुभव और उत्साही युवा प्राध्यापकों के योगदान से पुस्तक अधिक ग्रहणीय बनी है। राजनीति विज्ञान के विद्यार्थी ही नहीं,अपितु भारतीय राजनीति के जिज्ञासु एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रतिभागी भी इस पुस्तक से लाभान्वित होंगे। पुस्तक का प्रकाशन किताब महल पब्लिशर्स नई दिल्ली ने किया है। भारतीय शासन एवं राजनीति पुस्तक का विमोचन भारतीय राजनीति विज्ञान परिषद के अध्यक्ष एवं महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति प्रो.मनोज दीक्षित,मेरठ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला,जामिया मीलिया इस्लामिया के कुलपति प्रोफेसर मजहर आसिफ,इंदिरा गांधी राष्ट्रीय ट्राईबल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.प्रकाशमणि त्रिपाठी,प्रो.सुषमा यादव पूर्व यूजीसी सदस्य एवं कुलपति,प्रो.ए.पी.पाधी पूर्व कुलपति बहिरामपुर विश्वविद्यालय उड़ीसा,प्रोफेसर सौम्या भौमिक कुलपति विलियम कैरी विश्वविद्यालय शिलांग,प्रोफेसर राका आर्य उपाध्यक्ष इप्सा एवं प्रोफेसर संजीव शर्मा महासचिव इन्सान के द्वारा किया गया।