Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग

जनपद में सुरक्षा व्यवस्था के लिए डीएम की सुरक्षा एजेंसियों संग विशेष बैठक

सोमवार को जिला सभागार चम्पावत में जनपद अंतर्गत सुरक्षा व्यवस्थाओं हेतु विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों एवं विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए एक विशेष समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा की गई।बैठक में सुरक्षा एजेंसियों और विभागों के अधिकारियों ने आपसी सहयोग और समन्वय के माध्यम से जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की। जिलाधिकारी ने सभी एजेंसियों को निर्देशित किया कि वे आपसी संवाद और समन्वय में सुधार करते हुए सुरक्षा संबंधी सभी मामलों में तत्परता से कार्य करें। बैठक में सीमा सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, और आवश्यक आपूर्ति की त्वरित उपलब्धता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार किया गया।बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, सशस्त्र सीमा बल (SSB) के डीआईजी सुधांशु नौटियाल, भारतीय सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सीमा सड़क संगठन (BRO), कॉर्प्स ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स (EME), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) सहित विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पारस्परिक सहयोग और नियमित समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनपद की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुविधाओं को सुनिश्चित करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिले के सभी एनजीओ को एक सप्ताह में एसपी कार्यालय में विवरण जमा करने के निर्देश भी दिए।