Saturday 30/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
नैनीताल।कालाढूंगी आबादी वाले क्षेत्र में नही खुलने देंगे शराब की दुकान।उत्तराखंड के पहाड़ों पर ट्रैफिक अटैक,मसूरी में भीषण जाम रेंगते रहे वाहननिहाल नदी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ ध्रुवसरोवर नगरी में जमकर हो रही ओलावृष्टि। जन जीवन अस्त व्यस्त।रुद्रपुर को मिली पशु शव दाह गृह की सौगात, 1.45 करोड़ की योजना स्वीकृतगंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणामः डीएमजेसीज में समर कैंप 2026 का भव्य समापन समारोह विद्यार्थियों ने प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शनमुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसानकोसी नदी किनारे बस्ती में आबकारी विभाग की छापेमारी,खिलाड़ियों को मिली खेल किट व मल्टीविटामिन सहायता

पशुप्रेमियों ने बेजुबानों पर अत्याचार रोकने हेतु वार्ड नंबर 11 के पार्षद को दिया ज्ञापन और पानी की व्यवस्था की भी मांग की।




सोमवार को एक दर्जन पशु प्रेमियों एवं देवभूमि बधिर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडलो ने वार्ड नंबर 11 शिवमूर्ति एवं श्रवणनाथ नगर के पार्षद दीपक शर्मा से मिलकर निराश्रित एवं बेजुबान पशुओं पर हो रहे अत्याचार रोकने को लेकर एक ज्ञापन दिया। देवभूमि बधिर एसोसिएशन के अहम सदस्य एवं पशु प्रेमी वार्ड नंबर 11 निवासी शिवम चौहान ने कहा कि हम वार्ड नंबर 11 में काफी वर्षों से कई निराश्रित एवं बेजुबान स्ट्रीट डॉग्स के भोजन और पानी की प्रतिदिन व्यवस्था करते है और उनके बंध्याकरण की जिम्मेदारी भी हमने अपने सामर्थ्य अनुसार उठाई है, ताकि स्ट्रीट डॉग्स की जनसंख्या पर नियंत्रण किया जा सके। परन्तु कुछ लोग जोकि बाहरी होने के साथ साथ हमारे वार्ड 11 के भी है। अपनी मानवता को भूलकर इन स्ट्रीट डॉग्स और उनके बच्चे को यह से हटाने की योजना बना रहे है। यह पूर्ण रूप से असंवैधानिक है, क्योंकि संविधान के अनुसार यह जहां पैदा हुए है इनको यहां से हटाना कानूनन जुर्म है एवं मानवता को शर्मसार करने वाला कार्य है। देवभूमि बधिर एसोसिएशन की प्रदेश प्रवक्ता सोनिया अरोड़ा ने कहा कि निराश्रित एवं बेजुबान पर अत्याचार को हमारा एसोसिएशन बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा। संगठन ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन देने वालों में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप अरोड़ा, एडवोकेट सागर सैनी, नकुल माहेश्वरी, विजय प्रसाद जोशी, मीनाक्षी बिष्ट, अनु अरोड़ा, वर्षा गुप्ता व अन्य सदस्य शामिल रहे। सभी सदस्यों ने पार्षद से अपने वार्ड में बढ़ती गर्मी को देखते हुए बेजुबानों के लिए जगह जगह पानी की व्यवस्था करने और जिन डॉग्स का बंध्याकरण नहीं हुआ तो उनका बंध्याकरण कराए जाने की अपील की। पार्षद दीपक शर्मा ने प्रतिनिधिमंडलों से कहा कि आपकी मांग बिल्कुल जायज है, बेजुबानों के समस्याओं और संरक्षण को लेकर पूरा प्रयास किया जाएग