खानपुर विधायक उमेश कुमार ने बुक्कनपुर गांव के साथ लंढौरा में कई निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। मंगलवार को खानपुर विधायक उमेश कुमार ने विधायक निधि से निर्मित बुक्कनपुर ईदगाह के प्रांगण में इंटरलॉकिंग,कई इंटरलॉकिंग सड़कों के साथ लंढौरा में मान्यताप्राप्त मदरसे के बरामदे का उद्घाटन किया। क्षेत्र के लोगों ने विधायक का फूलमालाओं से स्वागत किया। विधायक उमेश कुमार ने कहाँ बुक्कनपुर गांव में बीस सालों से विधायक निधि से एक ईंट भी नहीं लगी थी। आज बुक्कनपुर गांव में लाखों की कीमत से सड़कें,कब्रिस्तान ,ईदगाह के साथ अनेकों विकास कार्य विधायक निधि से किये है और आगे भी किए जाएंगे। विधायक उमेश कुमार ने बुक्कनपुर गांव के ग्रामीणों के कहने पर गांव को गोद भी ले लिया है। विधायक ने कहाँ बुक्कनपुर गांव के कब्रिस्तान में लाईटे लगवाई जाएगी। उन्होंने कहाँ अपनी विधानसभा में जो सरकार ने अवैध बताकर मदरसे सील किये थे उनको खुलवाने का काम किया है। जिससे बच्चों की पढ़ाई में कोई दिक्कत न हो,उन्होंने कहाँ जिले में जो विधायक मुस्लिम है सील मदरसे भी नहीं खुलवा पाए। उन्होंने कहाँ सर्व समाज के लोग मेरा परिवार है उनके दुःख सुख में साथ खड़ा रहना मेरा कर्तव्य है। विधायक उमेश कुमार ने कहाँ खानपुर विधानसभा में 13 सौ करोड़ के काम तीन सालों में करवा दिए है। विधानसभा के 45 गांव की मुख्य सड़कों को बनाया गया है जो बीस सालों से नहीं बनी थी। खानपुर में सिडकुल बनवाया जा रहा है। जिससे हजारों बेरोजगारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहाँ विधानसभा में उपजिला अस्पताल बनवाया जा रहा है। जिससे क्षेत्र के लोगो को इलाज कराने के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहाँ बहादरपुर रेलवे पुल का निर्माण जल्द किया जायेगा।
विधायक उमेश कुमार ने किया कई निर्माण कार्यों का उद्घाटन
