रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार जा रही एक कार मंडावली के पास अचानक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत इलाज के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही, परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
