हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए थाना खानपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस ने मौके पर ही लाहन को नष्ट कर दिया और अवैध शराब निर्माण की प्रक्रिया को विफल किया।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने स्पष्ट किया है कि हरिद्वार जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
