अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी का कहना है कि साधु संत जम्मू कश्मीर में जाकर वहां बंद पड़े मठ मंदिरों को खोलने की कोशिश करेंगे।

  हरिद्वार में मीडिया से बात करते हुए महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में कई अखाड़ों के मठ मंदिर और आश्रम है, लेकिन सालों से उन पर ताला लगा हुआ है। साधु संतों ने आपस में चर्चा कर ये निर्णय लिया है कि सरकार से बात कर जम्मू कश्मीर में स्थित मठ मंदिरों को खोलकर वहां पूजा अर्चना शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में सभी मठ मंदिरों को खोल देने से वहां हिंदू धर्म मजबूत होगा और सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों में सरकार सुरक्षा का इंतजाम करें तो सभी मठ मंदिरों को खोला जा सकता है।