ट्रायल के बाद चयन किए गए खिलाड़ियों को फ्री क्रिकेट किट भी दी गई। जिसके बाद खिलाड़ियों की ट्रेनिंग शुरू कर दी गई है। फ्री ट्रेनिंग और किट पाकर खिलाड़ी खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि वे पूरी मेहनत से ट्रेनिंग लेंगे और आगे खेल कर अपने स्कूल और शहर का नाम रोशन करेंगे। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के क्रिकेट कोच के मुताबिक खिलाड़ियों को एनसीए की गाइडलाइन के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा।
रुड़की विकास प्राधिकरण के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में निम्न आय वर्ग के खिलाड़ियों को फ्री ट्रेनिंग दी जा रही है।
