मंगलौर के मालनपुरा मोहल्ले में आधी रात को एक खड़ी कार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों को भी चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेज़ थी कि कुछ ही मिनटों में कई गाड़ियाँ जलकर राख हो गईं। आस पास के लोगों कड़ी मशक़्क़त के बाद पानी डाल कर आग पर काबू पाया। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है।
