मजदूर संघ मसूरी ने रिक्शा श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर समाधान की मांग की है ,वहीं एसडीएम मसूरी को ज्ञापन देकर पुरानी कार्यकारिणी से संध कार्यालय का कब्जा दिलाने की मांग की है। मजदूर संघ मसूरी नें मजदूरों को रोजगार देने के लिए पुनर्वास, 121 रिक्शा श्रमिकों को गोल्फ कार्ट के स्थान पर ई रिक्शा दिया जाय, नगर पालिका ने कुछ को गोल्फ कार्ट देकर विवाद खड़ा कर दिया है ऐसे में गोल्फ कार्ट के संचालन पर रोक लगायी जाय। मजदूर संध के अध्यक्ष ने कहा कि साइकिल रिक्शा के रूट पर भी गोल्फ कार्ट संचालित किये जा रहे है जबकि पूर्व में तय हुआ था कि साइकिल रिक्षा के रूट पर गोल्फ कार्ट संचालित नही किये जायेगे व रात्रि को दस बजे के बाद गोल्फ कार्ट मालरोड पर चलायी जा रही है जिससे रिक्शा श्रमिकों की रोजी रोटी प्रभावित हो रही है । उन्होने सभी 121 साइकिल रिक्शा श्रमिकों को ई रिक्शा बैटरी संचालित करने दिया जाय ताकि स्थाई समाधान हो सके । वहीं दूसरी ओर एसडीएम को भी ज्ञापन दिया गया जिसमें अवगत कराया गया कि मजदूर संघ के चुनाव हो चुके है, लेकिन अवैध रूप से चुनी गयी पुरानी कार्यकारिणी अभी भी मजदूर संघ पर कब्जा जमाये है। मांग की गई कि मजदूर संघ की नई कार्यकारिणी को कार्यालय की चाबी दिलायी जाए जिससे कार्यकारी अपना कार्य सुचारू रूप से कर सके।
मसूरी मजदूर संघ ने गोल्फ कार्ट के संचालन पर रोक लगाने के साथ मसूरी में ई रिक्शा संचालन किये जाने की करी मांग
