बारात में बस की सीट को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद,गुस्से में दूल्हे के मामा मुजम्मिल की पीट-पीटकर कर दी गई हत्या।
हत्या के बाद से फरार चल रहे दो आरोपी निसार और आदिल गिरफ्तार,अलीपुर के आम के बाग से आरोपियों को पुलिस ने दबोचा।
आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल लोहे की फुंकनी और संडासी बरामद,पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूला बच्चों को सीट से उतारने पर भड़के थे।
बाक़ी फरार आरोपियों की तलाश में दबिश जारी,हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल की अगुवाई में हुई कार्रवाई।
शादी का जश्न पलभर में बदला मातम में, अब भी सदमे में गांव, थाना पथरी क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव की घटना।
