पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के सभागार में आज राजकीय शिक्षक संघ हवालबाग ब्लाक का द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ।

जिसमें महापौर अजय वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिकरत की। अधिवेशन में कई स्कूलों के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। बौद्धिक सत्र में अधिकारियों व शिक्षकों ने अपने विचार रखें। जिसमें संगठन और शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा हुई। अधिवेशन के दूसरे सत्र में हवालबाग ब्लाक की नई कार्यकारणी के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।