चकराता के नगऊ में गढ़वाली फीचर फिल्म मारछा की शूटिंग

उत्तराखंड राज्य को देश का सर्वश्रेष्ठ फिल्म डेस्टिनेशन बनाने के मुख्यमंत्री सीएम धामी के संकल्प और नई फिल्म नीति का असर अब नजर आने लगा है आपको बता दे कि इन दिनों उत्तराखंड की खूबसूरती विशेष कर पछवादून के विकास नगर और चकराता की नैसर्गिक सुंदरता बॉलीवुड की पसंदीदा जगह बनी हुई हैं, जहां एक ओर हाल ही में वाणी फिल्म के बैनर तले जौनसार बाबर की लोक परंपरा एवं संस्कृति पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री का निर्माण चल रहा है, जिसका निर्देशन बॉलीवुड के मशहूर निर्माता निर्देशक जयप्रकाश कर रहे हैं, और इससे पहले भी एक पंजाबी फिल्म दुर्गा फिल्म्स के बैनर तले बनी थी जिसकी पूरी शूटिंग चकराता क्षेत्र और विकासनगर में संपन्न हुई थी, जिसमें बॉलीवुड के कई जाने माने कलाकार भी पहुंचे हुए थे। वहीं वर्तमान में एक गढ़वाली फीचर फिल्म मारछा जो पहाड़ी राज्य के पलायन जैसे कुछ अन्य अहम मुद्दों पर आधारित है। जिसमें फिल्म के नायक का किरदार अमर शहीद केसरी चन्द के त्याग और बलिदान से भी प्रेरित है इसलिए फिल्म की शूटिंग भी चकराता तथा वीर शहीद केसरी चंद के गांव क्यावा और नगऊ के आसपास के क्षेत्र में चल रही है।
मारछा फिल्म के निर्माता निर्देशक ने प्रेस से रूबरू होते हुए बताया कि शूटिंग के दौरान स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है, और उत्तराखंड का चकराता क्षेत्र वास्तव में स्विट्जरलैंड से कम नहीं है, इस फिल्म के कैमरामैन की टीम और निर्माता निर्देशक मुंबई के रहने वाले हैं । फिल्म के अभिनेता और मूवी में किरदार निभा रहे अन्य कलाकारों ने भी मीडिया से फिल्म को लेकर बातचीत की और सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड में फिल्म उद्योग के लिए किए जा रहे प्रयासों की जमकर सराहना की।