रेलवे प्रशासन द्वारा मार्ग अवरूद्ध किये जाने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

रेलवे प्रशासन द्वारा लालकुआँ के घोड़ानाला वर्मा कॉलोनी स्थित रेलवे पटरी के किनारे स्थानीय घरों के दरवाजों के आगे लोहे के खंभे से बेरिकेड्स करते हुए मार्ग अवरुद्ध कर दिया जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों और रेलवे अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक शुरू हो गई रास्ता बंद होने से गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया जिसके बाद देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई जिसके बाद लोगों ने काम रूकवा दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर रेलवे सुरक्षा बल के जवान और लालकुआँ कोतवाली पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया जिसके बाद फिर से सुरक्षा के पहरे में काम शुरू किया गया। स्थानीय निवासी सुनील प्रसाद ने बताया कि हजारों की संख्या में लोग यहाँ निवास करते हैं जिनके आवागमन के लिये एक मात्र रास्ता पटरी के किनारे से ही गुजरता है ऐसे में रेलवे द्वारा लोहे के खम्भे से रास्ता अवरुद्ध होने से आवागमन में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा साथ ही स्कूली बच्चों और गर्भवती महिलाओं को भी आपातकालीन स्थिति में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।