सामाजिक सेवाओं के परिपेक्ष में अभी हाल ही में हुए तीन दिवसीय निशुल्क दिव्यांग चिकित्सा सेवा महाकुंभ शिविर में अपनी संस्था श्री पृथ्वीनाथजी मंदिर सेवादल के संजय कुमार गर्ग आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है उन्होंने अपने मंदिर सेवादल एवं प्रथम श्रवांस फाउंडेशन एनजीओ के माध्यम से समाज में अपना विशिष्ट स्थान प्राप्त किया हुआ है सैकड़ो कन्याओं का विवाह हो ,रक्तदान के समय-समय पर कैंप हो, अपने देश एवं शहीदों के प्रति समर्पित कार्यक्रम के साथ ही समय-समय पर दिव्यांगों के लिए उपरोक्त शिविर के माध्यम से दिव्यांगों की सेवा, निशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर के माध्यम के साथ ही सनातन धर्म के क्रम में शोभा यात्राओं का आयोजन, साल भर के धार्मिक पर्वों का आयोजन , भंडारे आदि के माध्यम से सभी क्षेत्र में इनके द्वारा सराहनीय योगदान किया जा रहा है धर्म एवं समाज के प्रति आज ऐसे ही समर्पित व्यक्तित्व की हमेशा आवश्यकता है
दिव्यांग सेवा शिविर महाकुंभ में पधारे हंस फाउंडेशन की अध्यक्षा परम श्रद्धेय माता श्री मंगला जी ,कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल अन्य कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत , कैबिनट मंत्री गणेश जोशी , विधायक खजान दास , माननीय विधायिका श्रीमती सविता कपूर , महापौर सौरभ थपलियाल , प्रखर भगवताचार्या सुभाष जोशी पूर्व राज्य मंत्री अशोक वर्मा राज्य मंत्री सुभाष बड़थ्वाल , वरिष्ठ समाजसेवी श्री श्याम सुंदर गोयल जी, अनिल गोयल जी,वरिष्ठ समाजसेवी परम आदरणीय जोगिंदर पुंडीर जी ,एवं दून इंटरनेशनल कॉलेज के चैयरमेन डी0एस0मान जी एवं शिविर की मुख्य संयोजिका अनामिका जिंदल जी आदि की गरिमामई उपस्थिति में श्री संजय कुमार गर्ग को समाज और धर्म के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे रचनात्मक कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उन्हें शाल व फटका ओढाकर उन्हें धार्मिक प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनको सम्मानित किया गया जिनमें मुख्य रूप से तीन कैबिनेट मंत्री दो विधायक और महापौर के साथ ही माता श्री मंगला जी वह वरिष्ठ समाज सेवी भी श्याम सुंदर गोयल जी वह माननीय अनिल गोयल जी आदि उपस्थित रहे।
देहरादून,सामाजिक एवं धार्मिक सेवाओं के क्रम में दिन प्रतिदिन ऊंचे पायदान को छू रहे हैं श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर सेवा दल, देहरादून के संजय कुमार गर्ग
