सलेमपुर-दादुपुर और सुमन नगर क्षैत्र में में जहरीला धंधा जारी

कबाड़ खानों और प्लास्टिक जलाने से दम घुटने लगा

जनता नाराज़, राव आफाक ने प्रशासन को घेरा

हरिद्वार के सलेमपुर दादुपुर सुमन नगर क्षेत्र में अवैध कबाड़ खानों और प्लास्टिक जलाकर गुल्ला बनाने वाले लघु उद्योगों से भारी प्रदूषण फैल रहा है। रिहायशी इलाकों में लगातार आगजनी और धुएं की वजह से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। स्थानीय जनता में इस गंभीर समस्या को लेकर गहरा आक्रोश है।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक ने इस मुद्दे पर कड़ा विरोध जताया और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इन अवैध धंधों से न केवल लोगों का स्वास्थ्य खतरे में है, बल्कि आगजनी की घटनाएं सुरक्षा को भी चुनौती दे रही हैं। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

जनता ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। अब सबकी निगाहें प्रशासन पर हैं कि वह जनता की तकलीफ पर क्या निर्णय लेता है।