निरंजनी अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वरानंद गिरी को षडदर्शन साधू समाज की अखिल भारतीय धर्म रक्षा समिति का प्रधान संरक्षक बनाया गया है।

देर शाम हरिद्वार के बैरागी कैंप में आयोजित हुई संतों की बैठक में ये निर्णय लिया गया। संतों के 124 संप्रदाय वाला षडदर्शन साधू समाज सभी 13 अखाड़ों में है। समाज के साधू संत देश और विदेश में सनातन धर्म की पताका फहरा रहे हैं। संतों ने विश्वास जताया है कि स्वामी सोमेश्वरानंद के नेतृत्व में संत समाज हिंदू धर्म की पताका पूरे विश्व में फहराएगा।