अल्मोड़ा के व्यस्त गोपाल डेयरी क्षेत्र में आग, आधे घंटे में पाया गया काबू

अल्मोड़ा नगर के बीचोंबीच स्थित भीड़भाड़ वाले गोपाल डेयरी क्षेत्र में आज सुबह आग लग गई। घटना में डेयरी को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

क्षेत्र अत्यधिक भीड़भाड़ वाला होने और आसपास की दुकानों में आग फैलने की आशंका के चलते दमकल की तीन गाड़ियों को लगाया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आग लगने का कारण गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण है। आग के कारण दुकान स्वामी और उनका पुत्र भी झुलस गए जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।