गदरपुर । ग्राम मजरा झुन्नी स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गुरुद्वारा के परिसर में टिन शेड निर्माण के लिए स्वीकृत 14 लाख 31 हजार रुपये की धनराशि के लिए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर गुंजन सुखीजा ने टिन शेड निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ भी किया।
समारोह में श्री गुरुद्वारा साहिब मजरा झुन्नी समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा का अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त किया।
टिन शेड निर्माण के शुभारंभ के दौरान गुंजन सुखीजा ने अपने संबोधन में कहा, “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उनकी नीतियां समावेशी हैं, जिसमें किसी भी धर्म या जाति के लोग वंचित नहीं हैं। मजरा झुन्नी गुरुद्वारे में टिन शेड निर्माण के लिए स्वीकृत धनराशि इसका जीवंत उदाहरण है। मैं इसके लिए मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।” उन्होंने आगे कहा कि यह निर्माण कार्य गुरुद्वारे में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा प्रदान करेगा और सामुदायिक एकता को और मजबूत करेगा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा नरेश हुडिया, ग्राम प्रधान संजय चौधरी, अमन कंबोज, डॉ. देशराज कंबोज, शिवम त्रिपाठी, पृथ्वी बजाज, कपिल कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी और गुरुद्वारा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
गुरुद्वारा परिसर में टीन शेड निर्माण कार्य का गुंजन सुखीजा ने किया शुभारंभ
