हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने आज जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस महकमे को सख्त निर्देश जारी किए हैं। अपराधों पर लगाम लगाने से लेकर जवानों की समस्याएं सुनने तक, इस समीक्षा बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए।अपराध समीक्षा बैठक में जिले भर के सभी थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों को तलब किया गया। बैठक के दौरान एसएसपी ने जहां लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाने को कहा, वहीं रात्रि गश्त को लेकर भी सख्त हिदायत दी।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि हर थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में पुलिस वाहनों को नियमित रूप से भ्रमण पर भेजे और जनता के बीच पुलिस की सक्रिय मौजूदगी दिखाई दे। साथ ही, कोर्ट से मिलने वाले निर्देशों का भी समयबद्ध तरीके से पालन करने को कहा गया।
Vo 1- प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि इस समीक्षा बैठक में बेहतर कार्य करने वाले 33 पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा सैनिक सम्मेलन आयोजित कर जवानों की समस्याएं जानी गईं, जिनके समाधान के लिए एसएसपी ने तत्काल आदेश दिए।एसएसपी डोबाल ने कहा कि “जैसे समूची उत्तराखंड पुलिस अलर्ट मोड पर है, ठीक उसी तरह हरिद्वार पुलिस भी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।”
