सरकारी कर्मचारी ने शादी का झांसा देकर की युवती से दरिंदगी, जातिसूचक गालियों के साथ 50 लाख व क्रेटा कार की मांग!

बागेश्वर विकास भवन RWD कार्यालय में तैनात एक सरकारी कर्मचारी पर शादी का झांसा देकर युवती के साथ बलात्कार, ब्लैकमेलिंग और लाखों की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता, अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाली एक युवती ने अब पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

युवती के अनुसार, आरोपी आकाश कुमार, जो कि विकास भवन स्थित ग्रामीण निर्माण विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत है। वर्ष 2020 में पहचान बनाकर उसे प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने विरोध किया, तो आरोपी ने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी।

आरोप है कि आरोपी ने युवती से 3 लाख रुपये मूल्य का घरेलू सामान और करीब डेढ़ लाख नकद व ऑनलाइन माध्यम से वसूले। इतना ही नहीं, ग्रामीण बैंक खाते को गूगल पे से जोड़कर स्वयं उपयोग करते हुए और अधिक रकम हड़प ली।

सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि आरोपी ने खुद स्वीकार किया कि वह अपनी सरकारी नौकरी का दुरुपयोग कर पहले भी कई लड़कियों को इस तरह फंसा चुका है। अब वह शादी के लिए 50 लाख रुपये नकद और क्रेटा कार की मांग कर रहा है।

परेशान पीड़िता ने दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला, तो वह आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हो जाएगी।

वहीँ एसपी ने बताया पुलिस को युवती की तहरीर मिली है आरोपी के खिलाफ कोतवाली बागेश्वर में धारा 351,352 BNS धारा 79 के तहत मुकदमा पंजीकृत क़र कार्यवाही की जा रही है।