आबिदपुर-भगतपुर क्षैत्र में 2023 से बिजली के पोलों की मांग को लेकर पंचायत सदस्य लगातार विभागीय अधिकारियों से पत्राचार कर रहे हैं। बार-बार आवेदन, दौरे और ज्ञापन देने के बावजूद विद्युत उपखंड अधिकारी (एसडीओ) की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। फाइलें आज भी टेबलों पर धूल फांक रही हैं।
क्षैत्र पंचायत प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि एसडीओ की हठधर्मिता और भेदभावपूर्ण रवैये के कारण यह समस्या वर्षों से लटकी हुई है। जिन इलाकों में राजनैतिक दबाव है, वहां तुरंत काम हो जाता है, लेकिन यहां जनता को सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं।
जनता सवाल कर रही है – जब जनप्रतिनिधि की नहीं सुनी जा रही, तो आम जनता की कौन सुनेगा? अब धैर्य की सीमा पार हो चुकी है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन तय है।
