श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के अंग्रेज़ी विभाग में एक विमर्शपूर्ण चर्चा सत्र का आयोजन किया गया,जिसमें जुडिथ बटलर के प्रसिद्ध ग्रंथ जेंडर ट्रेबल के सिद्धांतों पर विस्तृत विमर्श हुआ। इस कार्यक्रम में अंग्रेज़ी और हिंदी विभाग के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम के दौरान लैंगिकता के वर्गीकरण और समाज द्वारा निर्मित लैंगिक संरचनाओं पर चर्चा की गई। छात्राओं शुभांगी,एंजल और वसुंधरा ने अपने-अपने विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं,जिनमें लैंगिक पहचान,परफॉर्मेटिविटी और क्वीर थ्योरी जैसे जटिल विषयों को सरलता से समझाया गया। स्कॉलर पारितोष ने भी इस विषय पर अपने विचार साझा किया। इस आयोजन ने छात्रों और शिक्षकों को पारंपरिक लैंगिक सोच से इतर सोचने का अवसर दिया तथा सामाजिक विमर्श में नए दृष्टिकोण जोड़े। कार्यक्रम मे विभागाध्यक्ष प्रो.मोनिका गुप्ता,डॉ.दीपक कुमार और अन्य आचार्य उपस्थित रहें।
क्वियर थ्योरी पर केंद्रित कार्यक्रम में विद्यार्थियों की भागीदारी
