गत वर्ष वर्षाकाल में खकरा नदी/नाला व ऐंठा नाले के चोक होने से पानी का बहाव सुचारु नहीं हो पाया था, जिससे खटीमा शहर में जल भराव व बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी, जिससे क्षेत्र वासियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा व दिक्क़तो का सामना करना पड़ा। इसके मद्देनजर इस वर्ष खटीमा शहर में वर्षाकाल में जल भराव की स्थिति कतई उत्पन्न न हो, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने शुक्रवार को खकरा व ऐंठ नदी/नाले का संबंधित अधिकारीयों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया निरिक्षण के दौरान उन्होंने खकरा नदी के राजीव नगर से ग्राम चांदे तक नदी का चैनलाईजेसन व सफाई कार्य कराने हेतु कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग को 14.24 लाख की धनराशि तत्काल स्वीकृत की व 15 जून से पूर्व चैनलाइजेशन व सफाई कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने खकरा नाले में बाजार क्षेत्र पुल के पास किनारे में जाली लगाने के निर्देश भी दिए ,ताकि कोई भी नाले में कूड़ा आदि न डाल सके । वहीं ऐठा नाले की तुरंत सफाई कराने के निर्देश नगर पालिका को दिए। उन्होंने कहा की 15 जून से पूर्व नाले की सफाई अनिवार्य रूप से की जाये। जिलाधिकारी श्री भदौरिया ने कहा की नालो में गंदगी व कूड़ा डालने से नालो का बहाव अवरुद्ध हो जाता है इसीलिए नालो में कूड़ा कतई न डाला जाये, नालो में कूड़ा डालते हुए पाए जाने पर चालान करते हुए कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी व उपजिलाधिकारी को दिए। निरिक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, उपजिलाधिकारी रविंद्र बिष्ट, अधिशासी अभियंता सिंचाई आंनद सिंह नेगी, लोनिवि एस के अग्रवाल आदि मौजूद थे।
नालो में कूड़ा डालते हुए पाए जाने पर चालान करते हुए कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी व उपजिलाधिकारी को दिए।
