मंदिर से लड्डू गोपाल चोरी

रूड़की के झबरेडा थाना इलाके के बेहडेकी गांव में स्थित श्री कन्हैया मंदिर से चोर ने लड्डू गोपाल की 31 किलो की पीतल की मूर्ति एक शातिर चोर द्वारा दिनदहाड़े चोरी कर ली गई। वही लड्डू गोपाल की मूर्ति चोरी की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। वही दिन में ही बेखौफ चोर लड्डू गोपाल की मूर्ति को कपड़े में लपेटकर ले जाता दिख रहा है। वही चोरी की घटना को लेकर मंदिर के महंत कृष्णानंद गिरी का कहना है कि दिनदहाड़े हुई मंदिर में चोरी की घटना से ग्रामीणों में रोष है। मंदिर से लड्डू गोपाल की मूर्ति को एक चोर चुराकर ले गया है पुलिस जल्द घटना का खुलासा करे। वही एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि सीसीटीवी में चोर दिखाई दे रहा है पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।