मुख्यमंत्री की विधानसभा चम्पावत में ऑपरेशन सिंदूर मे भारतीय सेना के अदम्य पराक्रम एवं शौर्य प्रदर्शन के सम्मान मे विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने इस रैली में प्रतिभाग कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। शुक्रवार को चंपावत के जीजीआईसी प्रांगण से मुख्य बाजार तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान इस यात्रा में बीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ ही पूर्व सैनिक संगठन व स्कूली बच्चों और महिलाओं ने बढ़चढकर प्रतिभाग किया। इस दौरान कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तानी आतंकवाद और रक्षा केंद्रों को हमारे सशस्त्र बलों द्वारा पहुंचाई गई अभूतपूर्व क्षति के मद्देनजर, हमारे सशस्त्र बलों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के अटूट नेतृत्व के सम्मान में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है। कहा कि ऑपरेशन सिंदूर मे भारतीय सेना के अदम्य पराक्रम एवं शौर्य प्रदर्शन के सम्मान की जितनी सहराना की जाए वो कम है।
चंपावत में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन – सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभा
