रुड़की में हुई फायरिंग की घटना का हरिद्वार पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा कर दिया है।आपको बता दें बाईट दिन 112 नंबर पर सूचना मिली कि एक युवक ने गाड़ी पर हमला कर फायरिंग की है। पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित गुफरान ने बताया कि अरशद नाम के युवक ने उस पर गोली चलाई और उसकी कार तोड़ी। जिसके बाद पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी अरशद की तलाश शुरू कर दी गई, त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी अरशद उर्फ दुल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से तमंचा, तीन खोखा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर एक टीम बनाई गई। पुलिस ने तेजी से काम करते हुए आरोपी को खटका बाईपास के पास गन्ने के खेत से गिरफ्तार किया।आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई चल रही है।पुलिस की इस तेज कार्रवाई की लोग तारीफ कर रहे हैं।
आरोपी अरशद ने कहा की रणसूरा गांव में मेरा किसी से झगड़ा हुआ था। मैंने बदला लेने के लिए कार पर गोली चलाई थी, मुझे लगा था कि कार में विरोधी बैठा है।
