ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के जश्न में भाजपा ने आज उत्तरकाशी में तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली। शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता,विधायक, पूर्व विधायक और पूर्व सैनिक बस अड्डे में एकत्रित हुए। जिसके बाद सभी ने पूरे बाजार में जोश के साथ शोर्य तिरंगा रैली निकाली।इस दौरान भाजपा विधायक व सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने शोर्य तिरंगा यात्रा निकालकर भारत के एकजुट होने का संदेश दिया और पीएम नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना पर गर्व की बात कही।
जनपद उत्तरकाशी में भाजपा ने निकली शोर्य तिरंगा यात्रा
