लोहाघाट में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन हजारों लोगों हुए शामिल

भारत मां की जय पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंज लोहाघाट

ऑपरेशन सिंदूर मे भारतीय सेना के अदम्य पराक्रम एवं शौर्य प्रदर्शन के सम्मान मे लोहाघाट मे विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई रैली का आयोजन भाजपा की ओर से किया गया। इस दौरान हजारों लोगों ने रैली में प्रतिभाग कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। शनिवार को लोहाघाट के सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण से मीना बाजार ,शीतला माता मंदिर, स्टेशन बाजार, खड़ी बाजार होते हुए विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान इस यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ , पूर्व सैनिक संगठन व नगर के समस्त स्कूली बच्चों, महिलाओं व आंगनबाड़ी कार्यकृतियों ने बढ़चढकर प्रतिभाग किया। इस दौरान रैली में शामिल भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,मोहित पाठक, दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे आदि लोगों ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तानी आतंकवाद और रक्षा केंद्रों को भारतीय सेना के द्वारा पहुंचाई गई अभूतपूर्व क्षति के मद्देनजर, हमारी सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के अटूट नेतृत्व के सम्मान में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है। कहा कि ऑपरेशन सिंदूर मे भारतीय सेना के अदम्य पराक्रम एवं शौर्य प्रदर्शन के सम्मान की जितनी सहराना की जाए वो कम है। इस दौरान पूरा लोहाघाट भारत माता की जय व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंज उठा। तिरंगा रैली में हजारों लोग शामिल रहे।