रुड़की के सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र में स्थित सटारसाईन कंपनी लिमिटेड के रॉ मटेरियल एरिया में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन रुड़की से दो फायर टेंडर मौके के लिए रवाना हुए।फायर यूनिट ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मोटर फायर इंजन से होज पाइप फैलाकर आग पर पंपिंग शुरू की और समय रहते आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। आग को आसपास की अन्य कंपनियों तक फैलने से भी रोक दिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।कंपनी प्रबंधन और स्टाफ मौके पर मौजूद रहे, जबकि थाना गंगनहर की पुलिस टीम ने भी घटनास्थल पर मौजूद रही। आग में कंपनी का रॉ मटेरियल जल गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
