शराब की दुकान में लाखों की चोरी

रुड़की के मालवीय चौक स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान में देर रात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये की नकदी और महंगी शराब चोरी कर ली। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर और जियो फाइबर का सेट-टॉप बॉक्स भी अपने साथ ले गए।घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह दुकान संचालक राजेश ठाकुर रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचे। उन्होंने देखा कि पीछे का दरवाज़ा टूटा हुआ था। अंदर जाने पर पता चला कि करीब साढ़े चार लाख रुपये की नकदी और बड़ी मात्रा में महंगी शराब गायब है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुकान संचालक की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश की जा रही है।