रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पाड़ली गुर्जर गाँव मे सीआईयू रुड़की की सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने ANTF टीम के साथ मिलकर संयुक्त रूप से भारत मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की जिसमे मौके पर नारकोटिक्स इंजेक्शन और भारी मात्रा मे नशीली दवाईया बरामद हुई। मौके पर टीम ने एक युवक को हिरासत मे लिया वहीं मेडिकल स्वामी मौके पर मौजूद नहीं मिला जिसकी तलाश की जा रही है।
आपको बता दे कि रुड़की सीआईयू टीम की सूचना पर गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के तेलीवाला पाड़ली गुर्जर स्थित भारत मेडिकल पर ड्रग विभाग की टीम पहुँची जंहा पर टीम को नारकोटिक्स इंजेक्शन व नारकोटिक्स दवाइयां बरामद हुई जिसमें मौके पर एक युवक को हिरासत में लिया गया जिस से पूछताछ की जा रही है। मेडिकल स्वामी मौका देखकर फरार होना बताया गया है।और टीमों द्वारा मेडिकल को सील कर दिया गया। वही आगे की कार्रवाई टीम ANTF, ड्रग विभाग और पुलिस द्वारा की जा रही है।
मेडिकल स्टोर पर मिली भारी मात्रा मे नशीली दवाईया और इंजेक्शन,मेडिकल स्वामी फरार।
